बॉलीवुड के इन सितारों में से किसी ने की तीन तो किसी ने चार शादियां…

Kotputli News
बॉलीवुड के इन सितारों में से किसी ने की तीन तो किसी ने चार शादियां

ऐसा कहते हैं कि फिल्में समाज को आईना दिखाती हैं। सामाजिक कुरीतियों और आडम्बरों पर चोट करती है, लेकिन कहीं न कहीं उसी फ़िल्मी जगत के सितारें सामाजिक नियमों को धत्ता बताते है।

बता दें कि जो आमिर खान ‘सत्यमेव जयते’ के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों को दूर करने का दम्भ भरते नज़र आते रहें। वही अब तीसरी शादी करने वाले। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर है।

ऐसे में लगता तो यही है कि बॉलीवुड देश का एक ऐसा स्थान है जहां पर समाज के नियम कायदे लागू नहीं होते चाहे वह रहन-सहन को लेकर हो या शादी ब्याह। बॉलीवुड में होने वाली शादियां अक्सर साल दो साल में टूटती रहती हैं और फिर वर वधू किसी दूसरे के साथ बंधन में बंध जाते हैं। आज हम ऐसी ही कई हस्तियों के बारे में बताने जा रहें। जिन्होंने एक दो नहीं, बल्कि तीन-तीन शादियां की है…

सिद्धार्थ राय कपूर…

सिद्धार्थ राय कपूर को बॉलीवुड का मशहूर डायरेक्टर माना जाता है। इन्होंने अपने करियर में कुल 3 शादियां की है। पहली शादी इन्होंने अपने बचपन के दोस्त से की थी। दूसरी शादी इन्होंने बहुचर्चित टीवी प्रोड्यूसर से की थी जो कि ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई लेकिन अभी हाल ही में इन्होंने अपनी तीसरी शादी विद्या बालन के साथ की है और अपना विवाहित जीवन कुशल मंगल तरीके से चला रहे हैं।

संजय दत्त…

308 से ज्यादा अफेयर का दावा करने वाले संजय दत्त को काफी रंगीन मिजाज का माना जाता है। संजय दत्त ने अपने जीवन में भले अनगिनत महिलाओं के साथ संबंध रखें लेकिन शादियां केवल तीन ही कर पाए। पहली शादी उन्होंने रिचा शर्मा से की थी। जो कि ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी और कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उन्होंने अपनी शादी रिया पिल्लई से कि जो कि ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। अभी वह मान्यता दत्त के साथ अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे है।

विधु विनोद चोपड़ा…

विधु विनोद चोपड़ा को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन निर्देशक माना जाता है। इन्होंने भी तीन शादियां की हैं। पहली शादी रेणु शैलजा, दूसरी शबनम सुखदेव और अभी हाल ही में अनुपमा चोपड़ा के साथ इनकी शादी की खबरें मीडिया हाउसेस में आई थी।

करण सिंह ग्रोवर…

करण सिंह ग्रोवर को टीवी शो का सबसे बेहतरीन एक्टर माना जाता है। इन्होंने अपनी पहली शादी अपने को एक्टर श्रद्धा निगम के साथ की थी और दूसरी शादी जेनिफर विंगेट के साथ की थी जो कि ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। अभी करण अपना वैवाहिक जीवन बिपाशा बसु के साथ खुशहाल तरीके से व्यतीत कर रहे हैं।

कमल हसन…

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता माने जाने वाले कमल हसन ने भी दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी गायिका वाणी गणपति से हुई थी। यह रिश्ता क़रीब 10 साल तक चला था लेकिन वह बाद में अलग हुए थे। इसके बाद उन्होंने शादी सारिका के साथ की और आज वह एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

कबीर बेदी…

कबीर बेदी को भी बॉलीवुड का सबसे रंगीन मिजाज एक्टर माना जाता है। जो कि अपनी बुलंद आवाज के लिए काफी फेमस हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कबीर बेदी ने चार- चार शादियां की हैं।पहली शादी एक बंगाली डांसर से, दूसरी शादी फैशन डिजाइनर से और तीसरी शादी निक्की से लेकिन यह सब शादियां ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। अभी वह अपना वैवाहिक जीवन परवीन दुसंज के साथ व्यतीत कर रहे हैं।

किशोर कुमार…

1960 से 80 के दशक के मशहूर गायक किशोर कुमार के गीत आज भी उनके फैंस के कानों में खनक रहे हैं। किशोर कुमार ने अपने करियर में कुल 4 शादियां की है लेकिन वह शादियां ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी। उन्होंने पहली शादी रूमा गुहा से, दूसरी शादी मधुबाला से, तीसरी शादी योगिता से और चौथी शादी लीना चंदावरकर के साथ की थी।

नीलिमा अज़ीम…

नीलिमा अज़ीम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर की मां है। इन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में कुल 3 शादियां की है। पहली शादी शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर के साथ की। यह ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी राजेश खट्टर के साथ की और वह भी ज्यादा दिन तक सफल नहीं हो सकी और इन्होंने तीसरी शादी राजा अली खान के साथ की वह भी असफल रही…. More News

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *